Monday, October 12, 2026
Home Crime सलवाड़ा का सरबजीत व बहादुरपुर का पुनीत नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार

सलवाड़ा का सरबजीत व बहादुरपुर का पुनीत नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए एस.एस.पी. गौरव गर्ग द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत थाना सिटी प्रभारी की अगुवाई में ए.एस.आई. जरनैल सिंह पुलिस पार्टी सहित शिमला पहाड़ी के समीप नाके पर मौजूद थे कि पुलिस ने भगवान दास के कारखाने के नजदीक से 2 आरोपियों को कुल 32 ग्राम नशीले पदार्थ सहित पकडऩे में सफलता हासिल की है।

Advertisements

इस संबंधी पुलिस ने थाना प्रभारी को सूचना दी जिसपर अगली कार्रवाई करने मौके पर पहुंचे ए.एस.आई. किरन सिंह ने साथियों सहित पहुंचकर आरोपियों से नशीला पाऊडर कब्जे में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

उक्त आरोपियों की पहचान सरबजीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी सलवाड़ा थाना सदर के रूप में हुई है जिससे 8 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया गया तथा पुनीत सूद पुत्र चंद्रकांत सूद निवासी भगवान दास का कारखाना बैक साइड बत्रा पैलेस बहादुरपुर थाना सिटी, जिससे 24 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया गया है। जिसे गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here