Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur प्रवासी पंजाबी दंपति ने सरकारी स्कूल को भेंट किया वाटर कूलर व...

प्रवासी पंजाबी दंपति ने सरकारी स्कूल को भेंट किया वाटर कूलर व आर.ओ. सिस्टम

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। अहियापुर यूथ क्लब की ओर से सरकारी एलीमेंटरी स्कूल अहियापुर में करवाए गए एक समागम दौरान प्रवासी भारतीय दम्पति की ओर से स्कूल को इलैक्ट्रिक वाटर कूलर तथा आर ओ सिस्टम भेंट किया।

Advertisements

क्लब प्रधान चेतन सोंधी तथा समाज सेवी आशू वैद के नेतृत्व में आयोजित समागम दौरान प्रवासी भारतीय दम्पति लवी वैद तथा लक्ष्मी वैद द्वारा अपने माता पिता की याद में स्कूल को यह सिस्टम स्कूल मुखी कुलदीप कौर को भेंट किए।

स्कूल स्टाफ की ओर से प्रवासी भारतीय दम्पति को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा किए गए समाजसेवी कार्य की भरपूर सराहना की। इस दौरान मौजूद अहियापुर यूथ क्लब की टीम ने स्कूल की बेहतरी के लिए सेवा का मिशन भविष्य में भी जारी रखने का भरोसा दिलाया। इस दौरान गुरप्रीत सिंह , मनप्रीत कौर , मंजीत कौर , पूजा , मोहिन वैद इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here