Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur जे.एस.एस. आशा किरण स्कूल में करवाया मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे अवगत...

जे.एस.एस. आशा किरण स्कूल में करवाया मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे अवगत करवाने हेतू सैमीनार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। जे.एस.एस. आशा किरण स्कूल जहानखेलां होशियारपुर में जिला कानूनी सेवा अर्थाटी के दिशा निर्देशों पर एक सैमीनार का आयोजन किया गया। इस सैमीनार दौरान एडवोकेट आरती शर्मा ने मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

Advertisements

जे.एस.एस. आशा किरण इंस्टीट्यूट के बीएड और डिप्लोमा विद्यार्थियों को मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। स्पैशल बच्चों के लिए मुफ्त कानूनी स्कीमों और सहायता के बारे जानकारी दी। चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट (सीजेएम, सेक्रेटरी डिस्ट्रिक लिगल सर्विस अर्थाटी होशियारपुर) सुचेता आशीष देव के दिशा निर्देशों पर ये सैमीनार लगाया गया। आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के मैंबरों राम आसरा, कोआर्डीनेटर रवि कुमार और प्रो. हुकम चंद ने एडवोकेट आरती शर्मा का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here