Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur गिलजियां ने 16 भूमिहीन कामगारों को पांच-पांच मरले के रिहायशी प्लाटों के...

गिलजियां ने 16 भूमिहीन कामगारों को पांच-पांच मरले के रिहायशी प्लाटों के कागजात सौंपे

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां ने 16 भूमिहीन कामगारों को पांच-पांच मरले के रिहायशी प्लाटों के कागज सौंपे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जोगिंदर सिंह गिलजियां, बीडीपीओ शुक्ला देवी, सदस्य जिला परिषद रविंदर पाल सिंह गोरा, पंचायत समिति टांडा के चेयरमैन जरनैल सिंह जाजा भी मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से बेघर कामगारों के लिए घर बनाने के कागजात भेंट करते हुए विधायक गिलजियां ने गांव झावा के फरियाद अली, लालू कुमार, सुदेश कुमारी, बलजिंदर सिंह, सतनाम सिंह, बैंच बाजा के महेंद्र कौर, नीरज सिंह, उज्जल सिंह, रोहित कुमार, बलबीर कौर, ज्ञान सिंह व मारथा गांव कल्याणपुर के जगदीश राम, बलबीर सिंह, नरेंद्र कौर व मनजिंदर को प्लाटों के कागजात भेंट किए।

Advertisements

इस अवसर पर गिलजियां ने कहा कि अन्य गांव के योग्य व जरूरतमंद कृतियों को भी स्कीम का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान पंचायत अफसर दलजीत सिंह, सुपरडेंट इकबाल सिंह, लेखाकार गुरलाल सिंह, सरपंच विजय पाल, सरपंच हरभजन सिंह कल्याणपुर, मनप्रीत कौर, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, अंजली शर्मा, जसदीप सिंह, मनजीत कौर, बचित्तर सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here