जिला भाजपा के 8 मंडलो के चुनाव संपन्न, अश्विनी गैंद व रमेश ठाकुर फिर बने मंडल अध्यक्ष

चुनाव प्रभारी डा.सुभाष शर्मा व सह चुनाव प्रभारी शिव सूद ने सम्पन्न करवाया चुनाव 

Advertisements

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा चुनाव प्रभारी डा. सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में 8 मंडलो के चुनाव सम्पन्न हुए। सहायक चुनाव प्रभारी शिव सूद ने 2 से 3 बजे नामांकन पत्र लिए।

आठों मंडलो में केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुए

नामांकन पत्रों की जांच के बाद डा.सुभाष शर्मा ने निम्नलिखित आठ मण्डल अध्यक्षों के नाम घोषित किए

1.पूर्वी मण्डल- रमेश ठाकुर
2.पश्चिमी मण्डल- अशोक कुमार
3.देहाती मण्डल- संतोख सिंह
4.हरदोखानपुर मण्डल- अश्विनी गैंद
5.हरियाना मण्डल- अजय चोपड़ा
6.बीत मण्डल- प्रदीप कुमार रंगीला
7.चब्बेवाल मण्डल- हरजीत सिंह
8.गढ़शंकर मण्डल- जसविंदर सिंह

इस मौक़े पर डा. सुभाष शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि जिस शांतिमयी व लोकतांत्रिक तरीके से यह चुनाव सम्पन्न करवाए गए है, उसके लिए समस्त जिला भाजपा इकाई बधाई की पात्र है। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पद व्यक्ति के सुशोभित होने के लिए नहीं बल्कि जिम्मेदारी का निर्वाह करने के लिए है। उन्होंने सभी मण्डल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि तन, मन, धन से पार्टी की सेवा में जुट जाएं तथा पूरी संजीदगी से पार्टी के प्रति काम करें। इस मौके पर मेयर शिव सूद ने सभी नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षों से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर सभी आठ मंडलो के बूथ इंचार्ज, जिला पदाधिकारी विनोद परमार, निपुण शर्मा, सुरेश भाटिया, आनंदवीर सिंह, संजीव दुआ, सुरिंदर पोनी, संजू अरोड़ा, सतीश बावा, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया, राकेश सैनी मिंटा, पंकज सूरी, ठाकुर रमेश चन्द्र, त्रिशला शर्मा, दीक्षांत चौधरी, अमित आंगरा, लक्की प्रधान, एडवोकेट गौरव गर्ग, विक्रांत शर्मा, भीष्म भाटिया, जगमोहन शर्मा, आर.के कोहली, अजमेर सिंह, अवतार सिंह सीकरी, पाल सिंह, पिंकी शर्मा, रविन्द्र चड्डा, मनसा राम आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here