Monday, November 2, 2026
Home Politics कांग्रेस प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ से मिले विधानसभा युवा इंका प्रधान भोलू

कांग्रेस प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ से मिले विधानसभा युवा इंका प्रधान भोलू

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। होशियारपुर के दौरे दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ से विधानसभा हलका होशियारपुर के नए चुने गए प्रधान जतिंदर कुमार भोलू अपने साथियों सहित मिले। इस मौके पर जाखड़ ने कहा कि यूथ कांग्रेस हमारी कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। जाखड़ ने जतिंदर भोलू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस हमेशा यूथ कांग्रेस के साथ चट्टान की भांति खड़ी रहेगी।

Advertisements

यूथ कांग्रेस को आने वाले समय में अहम जिम्मेदारियां तथा बनता मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर जतिंदर भोलू ने श्री जाखड़ को आश्वास्त करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को तनदेही से निभाएंगे तथा कांग्रेस पार्टी को जल्द हलका विधानसभा होशियारपुर और मजबूत बनाएगा। इस अवसर पर रोहित जोशी, पूर्व प्रधान लोकसभा यूथ कांग्रेस, बलदेव फुगलाणा सचिव पंजाब कांग्रेसस, ठाकुर नरवीन नंदी सरपंच, अमन सरपंच, रवि कुमार थथलां, सोहन लाल आदि युवा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here