Friday, October 9, 2026
Home Latest 72 लाख की लागत से बनाई गई हैं गांव हेडिय़ा को लगती...

72 लाख की लागत से बनाई गई हैं गांव हेडिय़ा को लगती सडक़ें : डा. राज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य सरकार की तरफ से पंजाब के किसानों को कर्जे की मार से निकालने के लिए कर्जा माफी के अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए पड़ावबंदी योजना के साथ काम किया जा रहा है।

Advertisements

अब तक चब्बेवाल हलके के 2861 किसानों के 25 करोड़ के कर्जे माफ किए जा चुके हैं। यह जानकारी डा. राज कुमार विधायक चब्बेवाल ने सांझी की जिस समय वह गांव हेडिय़ां में कुछ किसानों के साथ बात कर रहे थे। गांव हेडिय़ां के करीब से गुजरते हुए कुछ लोगों को देखकर डा. राज रूक गए तथा उनके साथ वार्तालाप करने लगे। उन्होंने बताया कि हेडिय़ां गांव के भी 23 किसानों के पंद्राह लाख बाहसठ हजार के कर्जे अब तक माफ किए जा चुके हैं।

कहा, पंजाब सरकार किसानों के हितों की कर रही रक्षा

इस मौके पर डा. राज ने हेडिय़ां वासियों को यह भी बताया कि हेडिय़ां गांव को लगने वाली दो मुख्य सडक़ें हेडिय़ां से राजपुर भाईयां तथा हेडिय़ां से पंडोरी तक होते हुए फुगलाणा को जाती सडक़ें 72 लाख की लागत के साथ बनाई गई हैं। वहां मौजूद हेडिय़ां वासियों ने गांव के सारे लोगों की तरफ से डा. राज का तह दिल से धन्यवाद किया जिन्होंने हल्के की सडक़ों की स्थिति सुधारने की जिम्मेदारी ली है। गांव के किसानों को कर्जा माफी मुक्ति देने के नेक कार्य के लिए भी लोग डा. राज के धन्यवादी हैं। इस अवसर पर मनजीत सिंह हेडिय़ां ने कहा कि अपने हलका वासियों के साथ मिलने बरतने के उनके व्यवहार से उनकी विरोधी पार्टी के समर्थक भी प्रभावित हैं। डा. राज ने इस पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हेडिय़ां के निवासियों से मिले इस सम्मान के लिए उनके ऋणी हैं। इस अवसर पर मनजीत हेडिय़ां सरपंच, मनजीत सिंह ब्लाक प्रधान, परमजीत कौर सरपंच, देसराज पूर्व सरपंच, सुरिंदरपाल पूर्व पंच, कावल राम, कृष्ण चंद फौजी, केवल कृष्ण दुकानदार, जसविंदर तंबड़, नंबरदार भुपिंदर सिंह, इच्छर सिंह पंच, जगदीश कुमार पंच आदि भी मौजूूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here