गुमराह करके राजनीतिक रोटियां सेंकने वालों से सावधान रहें देशवासी: पार्षद रमेश ठाकुर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा पूर्वी मंडल की तरफ से मंडल अध्यक्ष पार्षद रमेश ठाकुर मेछी की अगुवाई में सी.ए.ए. एवं एन.आर.सी. के समर्थन में शहर के अलग-अलग बाजारों में रोड मार्च निकाला गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे मंडल कार्यकर्ताओं ने लोगों को सी.ए.ए. और एन.आर.सी. के प्रति जागरुक किया और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता एवं महत्व को समझाया। इस अवसर पर पार्षद रमेश ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राष्ट्र हित में फैसला लिया है तथा इस फैसला का हम सभी को स्वागत करना चाहिए। जो लैफ्ट ताकतें एवं विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं और जनता को गुमराह करके देश का माहौल खराब कर रहे हैं उनकी हकीकत को जनता को समझना चाहिए।

Advertisements

भाजपा पूर्वी मंडल ने सी.ए.ए. एवं एन.आर.सी. के पक्ष में निकाला रोड मार्च

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में रहते हमारे सिख, हिन्दू, पारसी, बौद्ध एवं जैन जोकि धार्मिक कट्टडवादता के चलते प्रताडि़त हैं को भारत में नागरिकता देने का प्रावधान है तथा इसमें मुस्लिम समाज व अन्यों को देश से निकालने का कोई प्रावधान नहीं है। लेकिन कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंकने के कारण एक वर्ग को गुमराह करके देश का माहौल खराब करने पर लगे हैं। जिनकी कोशिशें किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दी जाएंगी। पार्षद मेछी ने लोगों से अपील की कि वह किसी की भी बातों में आकर गुमराह न हों और आपसी भाईचारा एवं एकता को ठेस न पहुंचने दें। इस मौके पर मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार व निपुण शर्मा, संजीव दुआ, राम प्रकाश ऐरी, तिलक राज शर्मा, सुरिंदर भट्टी, पार्षद सुनीता दुआ, नीति तलवाड़, किशन लाल कतना, राम लुभाया, अतुल सूद पिंकी, बलविंदर शर्मा, अश्वनी विग, जगमोहन नरूला, मंजू बाला, अनिल जैन, राजेश काका, शिव कुमार काकू, पंकज कालिया, ब्रिज मोहन शर्मा, ठाकुर ब्रिज मोहन, त्रिशला शर्मा, ब्रिज लाल आनंद, सुरिंदर शर्मा, बेयंता शर्मा, पूजा नरूला, सुरेश शर्मा, राघव शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here