Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir सड़क के बीच खड़ी कार से शव बरामद, पुलिस ने शुरू की...

सड़क के बीच खड़ी कार से शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू के डिगिनिया क्षेत्र में सडक़ के बीच खड़ी एक कार में बुधवार को एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने कार को जब्त करने के साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि उन्हें कुछ राहगीरों से जानकारी मिली थी कि सडक़ के बीच में खड़ी की गई कार की सीट पर शव हो सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार को जब्त करने के बाद शव बरामद किया और इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच दल कमेटी गठित कर छानबीन आरंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here