
राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। राजौरी शहर की नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने की मांग को जम्मू-कश्मीर प्रदेश ने पूरा दिया है। नगर पालिका के प्रस्ताव को उपराज्यपाल कार्यालय से स्वीकृति मिलने से नगर पालिका राजौरी की वर्तमान कार्यकारिणी के विभिन्न सदस्यों ने खुशी जताई है। इस मांग के पूरा होने से राजौरी शहर के विकास को नया विस्तार मिलेगा।

राजौरी के विभिन्न पार्टियों के स्थानीय नेता व नपा सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक नेताओं से नगर पालिका राजौरी का दर्जा बढ़ाने की मांग कर चुके थे। लेकिन पुरानी मांगों को जम्मू कश्मीर प्रदेश के वर्तमान उपराज्यपाल ने पूरी करते गए राजौरी नगरपालिका सहित 13 नगरपालिका का दर्जा बढ़ाकर नगरपरिषद कर दिया। जिससे नगरवासियों व एमसी सदस्य नेताओं में खुशी है।
एमसी कमेटी राजौरी द्वारा नगर के टाउन हॉल राजौरी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया और नगरपरिषद का दर्जा मिलने पर लड्डू बांटे। इस मौके एमसी कमेटी राजौरी अध्यक्ष आरिफ जट्ट, उपाध्यक्ष भारत भूषण, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पार्षद पुष्पविंद्र गुप्ता, कुलदीप राज, संजय कुमार आदि पार्षदों के साथ विभिन्न पार्टियों के नेता व स्थानीय लोग मौजूद थे।
विकास के लिए मिलेगा अधिक बजट, बढ़ेगी अधिकारियों की संख्या
नगरपालिका राजौरी के अध्यक्ष आरिफ जट्ट, उपाध्यक्ष भारत भूषण आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि नगर परिषद का दर्जा मिलने से राजौरी शहर के विकास के लिए मिलने वाली ग्रांट भी डबल होगी साथ ही विकास से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ेगी। उन्होंने उपराज्यपाल का आभार जताया।
विकास को मिलेगा विस्तार
राजौरी नगर के नपा पार्षद राजेश गुप्ता, पुष्प विंद्र गुप्ता, संजय कुमार, कुलदीप राजौरी ने नगर परिषद का दर्जा मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की है। नगर परिषद का दर्जा मिलने से राजौरी शहर के विकास के लिए संसाधनों में भी बढ़ोतरी होगी, जिसका लाभ नगर वासियों को मिलेगा। नगर पालिका में अनेक बार संसाधन व अधिकारियों कमी बाधा बनते थे लेकिन नगर परिषद का दर्जा मिलने से ऐसी बाधाएं समाप्त होंगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का दर्जा मिलने से शहर का खूब विकास होगा साथ व्यपारियों की समस्याओं का निपटारा होगा।












