Friday, October 9, 2026
Home Education सरकारी एलीमैंट्री स्कूल का वार्षिक समागम धूमधाम से संपन्न

सरकारी एलीमैंट्री स्कूल का वार्षिक समागम धूमधाम से संपन्न

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सोहियां में स्कूल का वार्षिक समागम करवाया गया। स्कूल अध्यापक इकबाल सिंह की अगुवाई में करवाए गए इस समागम की शुरुआत शब्द गायन से हुई। जिसके बाद विद्यार्थियों ने पंजाबी संस्कृति की अलग-अलग वण्गियां पेश की।

Advertisements

समागम में स्कूल मुखी इकबाल सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस अवसर पर अलग-अलग गतिविधियों में पहले स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों मनप्रीत सिंह, प्रियंका, नवनीत कौर, सुमित प्रीत सिंह, सर्बजीत कौर, तनवीर कौर, हरमनजीत सिंह, सिमरन, माधव, सुखप्रीत सिंह, नवजोत कौर इत्यादि को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस दौरान बीएमटी प्रदीप विरली ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। समागम के दौरान पंचायत सदस्य जरनैल सिंह, वरिंदर पाल सिंह, प्रदीप विरली, इकबाल सिंह, अमनप्रीत कौर, परमजीत कौर, अनीता सैनी व विद्यार्थी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here