
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सीएचसी टांडा में सिविल सर्जन होशियारपुर डा. जसवीर सिंह के दिशा निर्देश पर डा. के.आर. बाली की अगुवाई में विश्व श्रवण दिवस के संबंध में जागरूकता समागम करवाया गया।

समागम के दौरान बहरेपन के संबंध में जानकारी देते हुए डा.बाली ने यहां इसके कारण व इलाज के बारे में बताया वहीं इसके सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बहरेपन से शिकार व्यक्ति की शख्सियत को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है और वह सामाजिक रूप से सहज महसूस नहीं कर पाते।
उन्होंने अस्पताल स्टाफ को लोगों को इस संबंध में जागरूक करने के लिए प्रेरित करते हुए सरकार की ओर से दिए जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। इस दौरान डा. कर्मजीत सिंह, डा. जेएस गिल, डा. बलजीत कौर, डा. अमितजोत सिंह, डा. हरप्रीत सिंह, डा. शिवदीप सिंह, डा. करण सिंह विर्क, अवतार सिंह, कुलवीर सिंह, रंजीव पाल सिंह, सविन्दर सिंह, गुरजीत सिंह आदि के अलावा अस्पताल स्टाफ भी मौजूद था।












