कांग्रेस के पक्ष में जनता ने दिल खोल के किया मतदान: विनोद राय

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों के बाहर कांग्रेस की तरफ से लगाए गए बूथों पर जनता का भारी उत्साह देखने को मिला और जनता ने दिल खोल के कांग्रेस की नीतियों पर मोहर लगाते हुए पक्ष में मतदान किया। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी कोआर्डिनेशन सैल के चेयरमैन विनोद राय ने अलग-अलग बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करने एवं मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करने दौरान कही।

Advertisements

विनोद राय ने कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी, मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी एवं विधायक सुन्दर साम अरोड़ा व विधायक पवन आदिया की नीतियों पर मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर से श्री अरोड़ा और शामचौरासी से पवन कुमार आदिया को जनता भारी मतों से विजयी बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here