
टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीलाल। लिटल किंगडम इंटरनैशनल स्कूल प्रबंधन की ओर से एक्टिविटी दिवस मनाते हुए बच्चों के लिए विभिन्न इनडोर खेलें करवाई गई। संस्था चेयरमैन दौलतराम महिन्द्रू तथा प्रधान गगन वैद के दिशा निर्देशों अधीन प्रिंसिपल किरन छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस एक्टिविटी दिवस मौकेस्कूल की अलग अलग क्लासों के बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।

विद्यार्थीओं ने म्यूजिक चेयर, कैरम बोर्ड, शतरंज, लूडो जैसी इनडोर खेलों के साथ-साथ बैडमिंटन मुकाबलों में भी हिस्सा लिया। इस दौरान प्रिंसिपल किरन छाबड़ा ने करोना वाइरस के खतरे से बचाव के लिए विद्यार्थीओं को सेहत संबंधी विस्तार से जानकारी देते हुए अपने आसपास साफ़ सफ़ाई रखने तथा हाथों को सही ढंग से साफ़ करने के तरीकों की जानकारी भी दी। इस दौरान समूह स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।












