Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur कंडी क्षेत्र में ट्यूबवैलों की लाईनें अलग होने से किसान सहमे :...

कंडी क्षेत्र में ट्यूबवैलों की लाईनें अलग होने से किसान सहमे : धुग्गा

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। पिछले लंबे समय से सरकारों द्वारा कंडी क्षेत्र के किसानों को 24 घंटे ट्यूबवैलों को बिजली सप्लाई की सहूलियत दी जा रही है पर अब कुछ समय से कंडी क्षेत्र के ट्यूबवैलों के लिए दी जा रही बिजली सप्लाई संबंधी लाईनों को अलग किया जा रहा है। जिस कारण किसान अंदर से काफी सहमे हुए है कि 24 घंटे बिजली की सप्लाई बंद की जा रही है। इन विचारों का प्रगटावा देस राज सिंह धुग्गा पूर्व मुख्य संसद सचिव ने कस्बा हरियाना में पत्रकारों के साथ बातचीत दौरान किया।

Advertisements

धुग्गा ने कहा कि पिछले लंबे समय से कंडी क्षेत्र की मोटरों को जो 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जा है वह बिलकुल ठीक है, क्योंकि इस क्षेत्र की जमीनें रेतली और ऊंची-नीची है तथा जिसके लिए जहां पानी की ज्यादा जरुरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि अब जिली विभाग द्वारा मोटरों व गांवों की लाईनों को अलग किया जा रहा है। जिससे किसानों को ट्यूबवैलों की बिजली सप्लाई घटाए जाने का डर सता रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार व बिजली विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि वह इन अलग की जा रही लाईनों के बारे स्थिति को स्पष्ट करे ताकि असलियत सामने आ सके। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कंडी क्षेत्र के ट्यूबवैलों की बिजली सप्लाई घटाई तो किसान सरकार खिलाफ संघर्ष करने से पीछे नहीं होंगे। जिसका खामियाजा सरकार को चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here