Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir डीएम ने लाउडस्पीकर से आवाम को किया धारा-144 का पालन करने का...

डीएम ने लाउडस्पीकर से आवाम को किया धारा-144 का पालन करने का आह्वान

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। चाइना की लापरवाही से फैली महामारी ने पूरी दुनियां को अपनी चपेट में लेकर कोहराम मचा रखा है। पूरे देश मे बचाब के कारगर कदम उठाए जा रहे है। अपने देश के जो लोग विदेशों से वापस लौट रहे है उन्हें ट्रैक कर मेडिकल जांच की जा रही है। खुशी की बात यह है कि सऊदी अरबिया से वापस लौटे एक व्यक्ति को प्रशासन ने मेडिकल कालेज अस्पताल राजौरी में संदिग्ध निगरानी में रखा मेडिकल जांच करवाई जो नेगेटिव आई है।

Advertisements

-3 नए पॉजिटिव मामले, गिनती बढक़र हुई 17, लद्दाख में मचा कोहराम

लेकिन इस जानलेवा वायरस से निपटने के नियंत्रण रेखा के सभी जिलों के प्रशासन ने कमर कसी हुई है। जिला राजौरी के अंतर्गत नगर कस्बे की ज्यादातर मार्किट बंद है। शनिवार को डीएम राजौरी मोहम्मद नजीर शेख ने शहर के साथ आसपास के क्षेत्र का दौरा कर खुद लाउडस्पीकर से प्रचार किया। उन्होंने आवाम से बेफिजूल घरों से बाहर न निकलने की आपील की है और आवाम से सहयोग भी मांगा है और धारा 144 का पालन करने को कहा है। सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट ने संकू, थंगदुबुर, नकमकौसर और नारांबी गांवों को सीज कर दिया है। अगले आदेश तक कोई भी व्यक्ति गांवों से बाहर अंदर आवाजाही नहीं कर सकेगा। व विदेशों से आने बाले लोगों को ट्रैक कर उनका मेडिकल करवाया जा रहा है।

– जम्मू-कश्मीर में 2337 लोग निगरानी में, प्रशासन ने गांव किए सील

राजौरी जिला के करीब 350 व 400 करीब बाहरी देशों से आने बाले लोगों की पहचान की गई है। तहसील स्तर पर तहसीलदार विदेश गए लोगों की साथ साथ लिस्ट तैयार कर उनसे संपर्क कर रहे है। जैसे ही विदेश गया व्यक्ति बस अड्डा व एयरपोर्ट पहुंच रहा है उसे वहां से की पुलिस व एंबुलेंस में डाल कोविड-19 जांच केंद्र में लाया जा रहा है। बता दे कि जो पहले से विदेश की यात्रा कर वापस लौटे है वह घरों के अंदर रखे गए हैं जिन्हें घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। और उन्हें अलग कमरे में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमों की निगरानी में है समय-समय पर उनकी संपर्क किया जा रहा है।

लद्दाख में कोरोना वायरस के तीन आज और पॉजिटिव मामले आने के साथ कुल संख्या 13 हो गई है। जिसमें एक भारतीय फौजी भी शामिल है जो घर छुट्टीयां बिताने आया हुआ था और उसका पिता अभी ही ईरान की यात्रा कर लौटा था। फौजी की उम्र 23 वर्ष है। दो महिला डाक्टरों में महामारी की आशंका जताई जा रही है। जिन्हें जांच केंद्र में निगरानी में रखा गया।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अबतक कोरोना वायरस के चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन जम्मू संभाग व एक कश्मीर का मामला है। कुल 2337 लोगों को एकांतवास में रखा गया है जबकि 34 लोगों को अस्पताल में एकांतवास में रखा गया है। इन सभी की निगरानी की जा रही है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अबतक कोरोना वायरस के चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन जम्मू संभाग व एक कश्मीर का मामला है। कुल 2337 लोगों को एकांतवास में रखा गया है जबकि 34 लोगों को अस्पताल में एकांतवास में रखा गया है। इन सभी की निगरानी की जा रही है।

श्रीनगर में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला व्यक्ति मिला है। वह डाउन टाउन का रहने वाला है। यह कश्मीर का पहला मामला है। जिला प्रशासन ने मामले की पुष्टि करते हुए आसपास के 300 मीटर के दायरे को सर्विलांस पर ले लिया है।
बतादें की अभी अभी स्वास्थ्य विभाग ने दो महिला डाक्टरों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में उन्हें कड़ी निगरानी में आइसोलेशन में रखा है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि भी की है। यह दोनों डाक्टर शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान सौरा मे कार्यरत हैं। अगर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली तो 17 के साथ दो महिलाओं को जोड़ कुल 19 केस हो जाएंगे। लेकिन रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। और प्रशासन ने आवाम का सहयोग भी मांगा है।

-कारगिल जिले के संकू क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मामला

कारगिल जिले के संकू क्षेत्र में कोरोना का पॉजिटिव मामला सामने आते ही जिला प्रशासन ने इलाके को सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट ने संकू, थंगदुबुर, नकमकौसर और नारांबी गांवों को बाहरी आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। इसके अलावा आसपास के गांवों को बफर जोन के तौर पर अधिसूचित कर दिया है। मजिस्ट्रेट आदेश के तहत जरूरी सामान की आपूर्ति मोबाइल दुकानों के माध्यम से गांवों में जाकर की जाएगी। आशा वर्कर और हेल्थ वर्कर रोजाना घर-घर जाकर निगरानी व स्क्रीनिंग करेंगे।

-अनंतनाग में धारा 144 लागू

कोरोना वायरस से बचाव के लिए अनंतनाग में प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर धारा 144 के तहत पांच से ज्यादा व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। धारा 144 सीआरपीसी के तहत लगाए ये प्रतिबंध एक महीने के लिए लागू होंगे। ये आदेश जिला मजिस्ट्रेट बशीर अहमद डार ने जारी किए हैं। इसके उल्लंघन पर आईपीसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें, पिछले हफ्ते बडगाम, किश्तवाड़, कुपवाड़ा, बडगाम के उपायुक्तों ने भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए थे।

इससे पहले एयर इंडिया की लेह-श्रीनगर उड़ान से यहां पहुंचे 81 यात्रियों को बुधवार को स्थानीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही निगरानी में ले लिया गया। जबकि शेष 25 यात्रियों को वापस लेह भेज दिया गया। श्रीनगर उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि यहां आने वाले यात्रियों को सभी तरह की स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। कोरोना को लेकर हम काफी सतर्क हैं। आज सुबह से आयी एयर इंडिया की उड़ान से जो यात्री आए थे उनमें से 25 को वापस भेज दिया गया है। जबकि 81 को यहां एकांतवास में भेजा गया है। करियाना, सब्जी व दवाइयों की दुकान को छोड़ बाकी मार्किट बंद हो गए है। कईं जगह पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से कानून का पालन करवाया जा रहा है।

इस बीच श्रीनगर एयरपोर्ट पर नियुक्त एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक संतोष ढोके ने बताया कि लेह से श्रीनगर आने वाली फ्लाइट ने बुधवार को श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड किया है। उन्होंने बताया कि किसी भी फ्लाइट को डायवर्ट नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here