Friday, October 30, 2026
Home Education सेंट सोल्जर: लॉ कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया संस्थान का नाम

सेंट सोल्जर: लॉ कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया संस्थान का नाम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किये गए एल.एल.बी (3 वर्षीय) और बी.ऐ एल.एल.बी के परिणामों में सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में पहली तीन पोजि़शनों में अपना स्थान बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया।

Advertisements

चेयरमैन अनिल चोपड़ा, कॉलेज डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी में बी.ऐ एल.एल.बी पांचवें समेस्टर की काश्नी ने पहला, सातवें समेस्टर की लवप्रीत कौर ने दूसरा, एल.एल.बी तीसरे समेस्टर की ऋचा शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज मैनेजमेंट, अध्यापकों और अभिभावकों को दिया है। चेयरमैन श्री चोपड़ा ने सभी को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here