
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पंजाब प्रदेश महासचिव ठाकरु लक्की सिंह के साले मनदीप सिंह को पुलिस विभाग द्वारा तरक्की देकर ए.एस.आई. बनाया गया है। उन्हें तरक्की मिलने पर मनदीप के जीजा ठाकुर लक्की सिंह व बहन सरोज ठाकुर ने उन्हें स्टार लगाकर बधाई दी। इस मौके पर ठाकुर लक्की सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग ने अपने मुलाजिमों को तरक्की देकर उनका मनोबल बढ़ाया है तथा इस कोरोना वायरस के चल रहे संकट से जूझ रहे पंजाब पुलिस के प्रत्येक जवान को दिल से सलाम है।


उन्होंने कहा कि हमें लॉक डाउन का पालन करते हुए पुलिस को पूरा सहयोग करना चाहिए। क्योंकि, पुलिस हमारी सुरक्षा में ही दिन रात कार्य कर रही है। उन्होंने मनदीप सिंह को अपना कर्तव्य इसी प्रकार मेहनत और निष्ठा से करते रहने की प्रेरणा दी।












