सकुशल अमेरिका पहुंचे दंपत्ति ने अमेरिकन एम्बैसी, भारत सरकार, एस.पी. गगनेश शर्मा व पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर का जताया आभार

अमेरिका/बोस्टन (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: सचिन। कोरोना वायरस के चलते इससे बचाव के लिए पंजाब तथा केन्द्र सरकार द्वारा किए गए करफ्यू की घोषणा दौरान सभी लोकल तथा अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटें रद्द कर दी गई थी, जिस कारण अमेरिका से होशियारपुर अपने रिश्तेदारों के घर आए एन.आर.आई. दंपत्ति इस लॉकडाऊन में फंस गए थे। इस संबंधी जानकारी देते हुए एन.आर.आई. दंपत्ति अशोक कुमार वैद व उनकी धर्मपत्नी राधा रानी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के पास आए हुए थे और इसी दौरान भारत सरकार की तरफ से करफ्यू की घोषणा कर दी गई थी जिस कारण वह वहीं फंस गए।

Advertisements

श्री अशोक ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को देखते हुए आपातकालीन फ्लाइट के लिए बोस्टोन तथा अमेरिका एम्बेसी अधिकारियों, कांग्रेसी नेताओं तथा वार्ड नंबर-37 मोहल्ला नई आबादी के पार्षद सुदर्शन धीर से संपर्क बनाया तथा अपनी समस्या बताई। जिस उपरांत एस.पी. गगनेश कुमार शर्मा ने विशेष सहयोग देकर पार्षद धीर, जिला प्रशासन, भारत सरकार की मदद से उन्हें दिल्ली पहुंचाया तथा केलीफोर्निया के लिए रवाना किया। एन.आर.आई. दंपत्ति ने बताया कि वह 6 अप्रैल को सकुशल अपने घर पहुंच गए हैं।

अशोक कुमार वैद ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा अपने देश के नागरिकों को वापिस अपने देश बुलान ेके लिए सरहानीय कदम उठाए गए हैं तथा इसके साथ ही पंजाब के होशियारपुर से अमेरिका बोस्टन तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए वह अमेरिका के अधिकारियों, कांग्रेसी नेताओं, भारत सरकार, एस.पी. गगनेश कुमार शर्मा, जिला प्रशासन तथा पार्षद सुदर्शन धीर, पपल धीर, शाम धीर तथा धीर परिवार का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं कि इतनी मुश्किल की घड़ी में उन्होंने किस प्रकार उनका साथ दिया तथा उन्हें उनके घर वापिस पहुंचाया। अंत में श्री वैद ने कहा कि वह आशा करते हैं कि जिस प्रकार यू.एस. अधिकारियों, भारत सरकार तथा सभी ने उनकी मदद की है उसी प्रकार भारत में फंसे अन्य अमेरिकी नागरिकों को भी उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने में प्रशासन मदद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here