
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने मुंबई में हुए साधुओं के हत्या मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस मामले में संलिप्त सभी लोगों के साथ-साथ उन पुलिस वालों पर भी हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए जो सारा घटनाक्रम खुली आंखों से देखते रहे। डा. रमन घई ने कहा कि देश में सरकार कोई भी हो लेकिन दुख की बात है कि अल्पसंख्यकों की राजनीति इतनी हावी हो चुकी है कि हिन्होस्तान में हिन्दू बहुसंख्यक होने की सजा भुगत रहा है। जिस कारण उसके तमाम हितों का हनन होता रहा है और वर्तमान समय में भी किया जा रहा है।

मुंबई में साधुओं की हत्या मामले में आरोपियों और पुलिसवालों पर हो कड़ी कार्रवाई, हिन्दू हितों का हमेशा से सरकारें करती आ रही हैं हनन

डा. घई ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों की यह नाकामी रही है कि वे हिन्दू हितों को सुरक्षित करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई के पालघर में साधुओं की निर्मम हत्या से पूरा देश हिल गया है और सेकुलरिज़म का राग अलापने वाले इस मामले पर चुप्प क्यों हैं। क्या अब उन्हें मानवता या मानवाधिकार नहीं दिख रहे। यह पहला मौका नहीं है जब हिन्दुओं की मौत पर सभी चुप्पी साध गए हों। दुख की बात है कि जब भी कभी हिन्दूओं के हकों की बात की जाती है या पीडि़तों को इंसाफ की बात उठती है तो तमाम ताकतें धर्म और जाति का डंडा लेकर खड़ी हो जाती हैं। लेकिन मानवता की बात कोई नहीं करता।
उन्होंने कहा कि विश्व में सत्य सनातन ही एकमात्र ऐसा धर्म है जो सर्वे भवंतु सुखिने सर्वे संतु निरामहे की बात करता है व सभी का मंगल मांगता है। लेकिन हमारी चुप्पी को कुछ लोग सदियों से हमारी कमजोरी समझते रहे हैं। परन्तु वे हमारा गौरवमयी इतिहास भी जानते हैं। इसलिए हमारी सरकार से अपील है कि वे हिन्दुओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे अन्यथा अपने हकों के लिए हिन्दू समाज भी संघर्ष करना जानता है व इसकी सारी जिम्मेदारी सरकारों की होगी। डा. घई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि वे मुंबई में हुए इस निर्मम साधु हत्याकांड का खुद संज्ञान लें और आरोपी लोगों व पुलिस वालों पर कड़ी कार्यवाही करवाई जाए।












