Thursday, October 29, 2026
Home Latest कुलदीप धामी ने निपुण शर्मा को जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

कुलदीप धामी ने निपुण शर्मा को जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान कुलदीप धामी ने निपुण शर्मा को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलदीप धामी ने कहा कि निपुण शर्मा के जिला अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि निपुण शर्मा के नेतृत्व में पार्टी आने वाले निगम और विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। कुलदीप धामी ने निपुण शर्मा को बधाई देते हुए अपनी और अपनी टीम की तरफ से उनका पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Advertisements

इस मौके पर निपुण शर्मा ने कहा कि पार्टी के विस्तार एवं मजबूती के लिए सामाजिक संस्थाओं को साथ लिया जाएगा, क्योंकि यह संस्थाएं समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्यरत रहती हैं व इलाके की समस्याओं को बेहतर ढंग से जानती हैं। उन्होंने कुलदीप धामी व उनके साथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मनीष पाल, सन्नी ठाकुर, निर्मल सिंह, आशीष सोनू आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here