Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur मानसिक परेशानी के चलते नई आबादी निवासी सन्नी ने की आत्महत्या

मानसिक परेशानी के चलते नई आबादी निवासी सन्नी ने की आत्महत्या

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। मोहल्ला नई आबादी होशियारपुर में सोमवार 22 जून देर सायं मानसिक परेशानी के चलते 33 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबंधी परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया था।

Advertisements

जानकारी अनुसार सन्नी गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता अमेरिका से आने के बाद काम न होने के चलते मानसिक तौर पर परेशान रहता था। जिसके चलते उसने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय परिजन किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे तथा उन्हें इस बात का पता लौटने पर चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here