Saturday, October 31, 2026
Home Latest फर्जी पत्रकार, थानेदार व महिला ने प्रापर्टी डीलर की अश्लील वीडियो बनाकर...

फर्जी पत्रकार, थानेदार व महिला ने प्रापर्टी डीलर की अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, मामला दर्ज, गिरफ्तार

लुधियाना(द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां एक थानेदार सहित महिला एवं एक पत्रकार द्वारा रची गई साजिश का शिकार हुए प्रॉपर्टी डीलर ने थाना डाबा पुलिस को बीते दिनों शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा मामले की जांच के चलते अपने ही थाने में ही तैनात सहायक थानेदार सहित साजिश में शामिल महिला व व्यक्ति को आज गिरफ्तार कर लिया गया। इस सनसनीखेज मामले की जानकारी देते एडीसीपी जोन-2 जसकिरण जीत सिंह तेजा व थाना डाबा प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि बीते दिन शिकायतकर्ता विजय कुमार पुत्र राम कुमार निवासी गांव ब्राह्मण माजरा की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है, जिसकी लोहारा स्थित बापू मार्केट में पूजा प्रॉपर्टी ऐडवाइजर की दुकान है। जिसके चलते दिसंबर 2019 में गुरप्रीत कौर निवासी जवद्दी कलां जिसकी असली पहचान मनजीत कौर पुत्री लेट बिक्कर सिंह निवासी सिटी एनक्लेव धांधरा रोड के रूप में है, जिसने खुद को तलाकशुदा बताया था और फोन के जरिए उसके साथ गहरी दोस्ती कर ली थी। जिसके कारण प्रॉपर्टी डीलर द्वारा कई बार महिला की पैसो की सहायता भी की गई थी ।

Advertisements

प्लान के चलते महिला द्वारा बीते बुधवार को प्रापर्टी डीलर के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और अगले दिन थाना डाब्बा में तैनात सहायक थानेदार धरमिंदर सिंह ने फोन कर प्रॉपर्टी डीलर विजय को जैन के ठेके के पास बुलाया, जहां थानेदार व उसका साथी जिसकी पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा जिसे पत्रकार बनाकर साथ ले जाया गया और प्रॉपर्टी डीलर को धमका उसे ब्लैक मेल करना शुरू किया कि उसके द्वारा गुरप्रीत कौर के साथ किए यौन शोषण की वीडियोग्राफी उनके पास है।

यदि वह इस मामले से बचना चाहता है तो उन्हें 50 लाख रुपय दे, नहीं तो उस पर बलात्कार का मामला दर्ज किया जाएग। जिसके चलते डर के माहौल में विजय कुमार की तरफ से थानेदार के साथ 10 लाख में डील की गई और बीते दिन प्रॉपर्टी डीलर को पैसों की डिलीवरी देने के लिए सिमरण पैलेस बुलाया। जिस दौरान प्रॉपर्टी डीलर विजय कुमार एकत्रित हुई फिरौती की रकम 7 लाख लेकर सिमरन पैलेस पहुंचा जहां स्विफ्ट कार में मौजूद सहायक थानेदार धर्मेंद्र सिंह, महिला गुरप्रीत सिंह व साथी सुखविंदर सिंह को फिरौती की रकम थमा दी।

इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर द्वारा पुलिस को घटना की शिकायत के तहत थाना प्रभारी पवित्र सिंह की तरफ से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को स्विफ्ट गाड़ी सहित सुआ रोड नजदीक जीएनई कॉलेज से गिरफ्त में लेकर सहायक थानेदार धर्मेंद्र सिंह के पास से फिरौती की रकम 1 लाख व उसका मोबाइल, महिला आरोपी मनजीत कौर से 3 लाख नकदी व उसका मोबाइल और साथी सुखविंदर सिंह उर्फ सूखा से 3 लाख नकदी व मोबाइल बरामद किया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी महिला के घर से एक हिडन कैमरा बरामद किया गया। आरोपियों से गहन पूछताछ के लिए रिमांड हासिल किया जाने वाला है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here