
तलवाड़ा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। मां रूद्राणी जन सेवा सोसायटी के द्वारा तलवाड़ा में एम्बुलेंस की शुरुआत की गई। सोसायटी के अध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दू नेता शिवम शर्मा ने कहा कि हमारी सोसायटी के द्वारा एम्बुलेंस निस्वार्थ भाव से चलेगी, जरूरतमंद गरीब परिवारों के लिए निशुल्क एम्बुलेंस चलेगी।

एम्बुलेंस को हरी झंडी देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश की धर्म पत्नी मैडम अनीता, के.डी खोसला, शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय चेयरमैन रवि शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा संजीव मन्हास मुख्य रूप से पहुंचे।












