
-जिला भाजपा ने डा. रमन घई की अगुवाई में लड्डू बांट मनाई जीत की खुशी-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश के अलग-अलग हुए 10 विधानसभा हलकों में उपचुनाव नतीजों में भाजपा को भारी बहुमत के साथ 6 सीट जीतने पर जिला भाजपा की ओर से स्थानीय शास्त्री मार्किट भाजपा कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जानकारी देते हुऐ जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर ने बताया कि भाजपा देश में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को भारी समर्थन मिलने पर कार्यकर्ताओं में जोश है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं व वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है तथा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में भाजपा का जनाधार


तेजी के साथ फैल रहा है। उन्होंने कहा कि उप चुनावों में भाजपा की भारी जीत का होना मानीय प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के प्रति लोगों का विश्वास प्रकट करना है। उन्होंने कहा कि इस जीत में कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की है तथा मोदी सरकार को घर-घर पहुंचाया है। उन्होंने उपस्थित समूह कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि हम सभी को भी केंद्र सरकार की नीतियां घर-घर पहुंचाने के साथ-साथ हर क्षेत्र में पार्टी को आगे बढ़ाना है। इस अवसर जिला भाजपा ने उप चुनावों में भारी जीत के लिए लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ज्ञान बांसल, कुलभूषण सेठी, सचिव एडवोकेट डी.एस. बागी, एस.एम. सिद्धू, जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमार, मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहर, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शारदा, प्रदेश कार्यकारिणी मैंबर जिन्दू सैनी, आलोक कुमार, मंडल महामंत्री डा. पंकज शर्मा, अरविंद ऐरी, अल्पसंख्या मोर्चा लाल हुसैन, रौशनदीन, नरेश कोच, मनोज शर्मा, गौरव शर्मा, एम.पी सैनी, बब्बू अज्जोवाल, रजत शर्मा, जशू जैन, परमिंदर सिंह, कृष्ण गोपाल, गुरमिंदर सैनी, पवन शर्मा, मनी सैनी आदि मौजूद थे।













