Monday, October 12, 2026
Home Education डीएवी स्कूल में गीत-ग़ज़ल और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीएवी स्कूल में गीत-ग़ज़ल और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिसेबल पर्सन वेलफेयर सोसाइटी, होशियारपुर द्वारा प्रधान संदीप शर्मा एवं सचिव राजकुमार की देखरेख में डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होशियारपुर में गीत-ग़ज़ल और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ब्रेल लिपि संबंधी एक ज्ञानवर्धक सेमिनार भी आयोजित किया गया। संस्था के प्रधान संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देव दत्त शर्मा, डी.एस.पी. होशियारपुर ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. जसवीरा मिन्हास, सरदार आग्या पाल साहनी एवं डॉली चीमा द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर तथा सरकारी कॉलेज होशियारपुर की छात्रा द्वारा शब्द गायन के साथ किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर सरदार चंदन कमल सिंह (श्री गुरु नानक देव जी पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी, अत्तोवाल, होशियारपुर) ने 13,000 रुपये की राशि देकर विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में प्रेम सैनी (एम.डी. नाइस कंप्यूटर्स), विजय अरोड़ा (चेयरमैन लायन क्लब), रविमान मुकेश गौतम, आयुष शर्मा, संजीव बख्शी तथा राजेश मल्होत्रा (प्रिंसिपल, डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका हरजिंदर पाल अमन, मीनाक्षी मेनन एवं ओंकार सिंह द्वारा निभाई गई, जबकि मंच संचालन केवल तख्खी ने किया।
परिणामों के अनुसार गीत-ग़ज़ल प्रतियोगिता में पलक मित्तल ने प्रथम स्थान, मुस्कानप्रीत कौर ने द्वितीय स्थान तथा विजय कुमार एवं गुरजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोलो नृत्य में अमनजोत सिंह प्रथम एवं शिवांस द्वितीय स्थान पर रहे। समूह नृत्य प्रतियोगिता में गवर्नमेंट हाई स्कूल कमालपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओं के उपरांत संदीप शर्मा ने अध्यापकों एवं प्रतिभागियों को हिंदी वर्णमाला की ब्रेल लिपि को विस्तार से समझाया और उसका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। मुख्य अतिथि देव दत्त शर्मा, डी.एस.पी. होशियारपुर तथा सोसाइटी के प्रधान, सचिव एवं अन्य सदस्यों द्वारा विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि देव दत्त शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप सभी के बीच आकर उन्हें अत्यंत खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। विद्यार्थियों ने गीत, ग़ज़ल और नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर यह सिद्ध कर दिया है कि हौसले और मेहनत के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और साहस समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा वे जीवन में भी सफलता प्राप्त करने की पूर्ण क्षमता रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को और निखारने तथा आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अंत में डिसेबल पर्सन वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान संदीप शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों, स्कूल अध्यापकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here