Tuesday, October 20, 2026
Home National बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के प्रमुख नियुक्त

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के प्रमुख नियुक्त

नई दिल्ली (द स्टैैलर न्यूज़)। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता परेश रावल को नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात से भाजपा के पूर्व लोकसभा सांसद परेश रावल को एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह जाने-माने राजस्थानी कवि अर्जुन देव चरण की जगह लेंगे। अर्जुन देव चरण 2018 में एनएसडी चीफ बने थे।

Advertisements

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रावल को एनएसडी चीफ बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, प्रख्यात कलाकार माननीय परेश रावल जी को महामहिम राष्ट्रपति ने नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी प्रतिभा का लाभ देश के कलाकारों एवं छात्रों को मिलेगा। नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट कर अपने नए चेयरमैन को बधाई दी गई है। एनएसडी ने ट्वीट किया, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि माननीय राष्ट्रपति ने जाने-माने अभिनेता और पद्म श्री से विभूषित परेश रावल को एनएसडी का चेयरमैन नियुक्त किया है। एनएसडी परिवार इस लेजंड का स्वागत करता है, वह अपने मार्गदर्शन में एनएसडी को नई ऊंचाई पर पहुंचाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here