Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur छात्र युवाओं को मुख्य धारा से जोडऩे हेतु राजनितिक भागीदारी हीं एक...

छात्र युवाओं को मुख्य धारा से जोडऩे हेतु राजनितिक भागीदारी हीं एक मात्र रास्ता: विनय सिंह

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट :राकेश यादव। छात्र लोजपा बेगूसराय ईकाई का संगठनिक विस्तार हेतु बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन विस्तार के कड़ी में मंगलवार को चिरंजीवीपुर पंचायत में नवोदित छात्र लोजपा

Advertisements

कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि उक्त पंचायत में कई दिनों से संगठनिक विस्तार का काम चल रहा था। इस क्रम में समारोह के मुख्य अतिथि लोजपा पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह नें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष्य में छात्र व युवा वर्ग हीं देश का भविष्य होने के साथ राजनीति की रीढ़ भी है।

देश की राजनीति में युवा वर्ग की महती हिस्सेदारी से देश के विकास में भी नया जोश व नयी सोच का सृजन हो सकेगा। इन्हीं नयी सोच को विकसित कर देश को भी आधुनिकीकरण की दिशा में विश्वस्तरीय क्षितिज पर भी परचम लहराना संम्भव हो सकेगा। साथ हीं उन्होंने कहा कि लोजपा सुप्रीमो का पद भी युवा के हाथ में सौंपा गया है। लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान नें पद पर आसीन होते हीं बिहार फस्ट बिहारी फस्ट के सिद्धांत का नारा दिया है।

इस सिद्धांत के तहत का मूल उद्देश्य छात्र व युवा वर्ग को राजनीति से जोडक़र मुख्य धारा से जोडना है। इस अवसर पर युवाओं का बड़ा समूह संगठन से जुडक़र उत्साहित देखें गये। मौके पर जिला वरिय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता प्रशांत झा को श्री पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह नें प्रसस्ति पत्र सौंप कर विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर संगठनिक विस्तार एवं जन सेवा की को वचनबद्ध कराया। मौके पर श्री झा के नेतृत्व में एक सौ अधिक युवाओं नें पार्टी सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर जिला सचिव अजित पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अविनाश कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष बागीश कुमार, प्रखंड सचिव बबन पासवान आदि नें विचार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here