Sunday, November 1, 2026
Home National अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 51वां संस्करण 16 से 24 जनवरी 2021 तक...

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 51वां संस्करण 16 से 24 जनवरी 2021 तक स्थगित

नई दिल्ली/गोवा(द स्टैलर न्यूज़)। 20 नवंबर से 28 नवंबर 2020 तक गोवा में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 51वें संस्करण को 16 से 24 जनवरी, 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर की गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत के साथ इस मुद्दे पर हुई चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के अनुसार ही गोवा में 16 से 24 जनवरी 2021 तक यह महोत्सव आयोजित करने का भी संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया है। यह महोत्सव इस बार हाइब्रिड प्रारूप में यानी कि वर्चुअल माध्यम के साथ-साथ प्रत्यक्ष रूप में भी आयोजित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सर्किट में हाल ही में आयोजित फि़ल्म महोत्सवों के अनुरूप ही सभी कोविड संबंधित प्रोटोकॉल सख्ती से लागू किए जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here