
बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। बछवाड़ा से भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गोविंदपुर-3 पंचायत के समसीपुर भीठ में जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर भाजपा नेता प्रिंस कुमार राय ने कहा कि वे एक बहुआयामी व्यक्तित्व के मालिक थे तथा उन्होंने भारतीय संस्कृति और आदर्शों की रक्षा के लिए पूरा जीवन संघर्ष में समर्पित किया।

उनका जीवन सामाजिक समरसता और देशभक्ति का एक अनूठा उदाहरण है सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय अंत्योदय का सिद्धांत उनकी देन रही। उन्होंने पूरी शक्ति संगठन को वैचारिक अधिष्ठान देने तथा कार्यकर्ता के निर्माण और संगठन के विस्तार में जीवन भर प्रयासरत रहे। इस मौके पर विनोद चौधरी, रौशन कुमार, अमन प्रकाश, विजय पोद्दार, रामबहादुर महतो, शैलजेश नंदन, राजेश पोद्दार, नवनीत कुमार, राजाराम, अशोक कुमार आदि ने उनके तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।












