पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है कैप्टन सरकार, कांग्रेस की गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: भाजपा नेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना और अमृतसर के जिला भाजपा दफ्तरों पर युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा गुंडागर्दी करते हुए हमले किए गए। जिस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए पंजाब के सभी जिला केंद्रों पर 2 घंटे के मौन व्रत के जरिए रोष प्रकट करने का निर्देश जारी किया। इसी कड़ी में जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में बहादुरपुर स्थित महात्मा गांधी लाइब्रेरी के बाहर 10:00 बजे से 12:00 बजे तक माथे पर काली पट्टियां बांधकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत के जरिए रोष व्यक्त किया।

Advertisements

2 घंटे के रोष धरने के खत्म होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेता अविनाश राय खन्ना ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार किसानों को गुमराह करके मोदी सरकार के खिलाफ सडक़ों पर लाने की असफल कोशिश की है और किसानों को अपने साथ ना देख कर पंजाब में हिंदू -सिख भाईचारे को दागदार करने की कोशिश शुरू की है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के इस देश विरोधी मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही किसानों की हितैषी रही है और भविष्य में भी इसी कृषि कानून के जरिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत रहेगी।

मौन व्रत की समाप्ति के पश्चात विजय सांपला ने कहा कि गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांतों को पूरी दुनिया मानती है और आज पूरे विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, लेकिन एक दिन पहले भाजपा दफ्तरों पर हमला करके गुंडागर्दी का नंगा नाच करने के बाद आज महात्मा गांधी को पुष्प अर्पण करने का ढोंग कांग्रेसी नेता कर रहे हैं। सापला ने कहा कि कांग्रेस की हर गुंडागर्दी का जवाब हर भाजपा कार्यकर्ता बखुबी देना जानता है,लेकिन संस्कार युक्त भाजपा कांग्रेस के उकसावे में नहीं आती। सांपला ने कहा कि हमारे पार्टी दफ्तर और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर पंजाब में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है,जो किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

निपुण शर्मा ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस के गुंडा तत्व होशियारपुर में अमृतसर और लुधियाना जैसे गलती ना करें वरना होशियारपुर के कार्यकर्ता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी, डॉ दिलबाग राय, कमल चौधरी, मोहिंदर पाल मान, आरपी धीर, रमन घई, सतीश बावा, सुरेश भाटिया बिट्टू, कुलवंत कौर, कृष्ण अरोड़ा, सुरिंदर भट्टी, नीति तलवार, अनिल हंस, गुरप्रीत कौर, नरिंदर कौर, सुनीता दुआ, मंजू रानी, सर्वजीत कौर, एडवोकेट डीएस बागी, जिंदू सैनी, संदीप दुआ, चिंटू हंस, राजा सैनी, शिव कुमार काकू, विपुल वालिय, अशोक कुमार शोकी,संजीव अरोड़ा, संदीप सिंह संधू, अमरजीत लाडी ,अश्विनी गैंद, गुरविंदर कौर, राम प्रकाश ऐरी, रमेश ठाकुर मेशी, सुरिंदर कौर, अनीता जहान खेला, अश्विनी विग, अतुल सूद मनजिंदर सिंह सियान, अक्षय कुमार, दीक्षांत ठाकुर, निर्मल सिंह, सुखबीर सिंह नंदन, कुलविंदर सिंह, राजन शर्मा, जसवीर सिंह पप्पी, जगमोहन नरूला, कृष्ण सैनी, करण मेहता, हरदीप सिंह लोंगिया, राघव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here