Sunday, October 18, 2026
Home National हाथरस कांड को लेकर छात्रों नें कैंडल आक्रोश मार्च निकालकर किया गुस्से...

हाथरस कांड को लेकर छात्रों नें कैंडल आक्रोश मार्च निकालकर किया गुस्से का इजहार

बछवाड़ा, बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। उत्तरप्रदेश के हाथरस में देश की बेटी को समाज के कुछ विकृत मानसिकता के युवकों ने गैंग रेप करके मार डाला। उक्त घटना के विरोध में शुक्रवार की शाम बछवाड़ा के चिरंजीविपुर गांव के युवाओं व छात्रों में आक्रोश देखने को मिला। छात्र लोजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत झा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं नें कैंडल जलाकर आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान उन दुराचारियों के लिए शासन प्रशासन से जल्द से जल्द फांसी की सजा की सज़ा दिए जाने की मांग की।

Advertisements

आक्रोश मार्च चिरंजीविपुर चौक से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न हिस्सों व मोहल्ले होते हुए ब्रहमस्थान के प्रांगण में आकर भगवान के चरणों में दिए जलाकर देश की बेटियों की सलामती की प्रार्थना की गयी। इस दौरान युवाओं नें पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। आक्रोश मार्च के माध्यम से समाज और प्रशासन को जागरूकता संदेश देने का प्रयास किया। इस मौके पर सनातन कुमार, अभिषेक कुमार, मंजेश कुमार, सोनू कुमार व संदीप कुमार सहित सैकड़ों युवाओं की टोली मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here