Thursday, October 22, 2026
Home Jammu & Kashmir जम्मू-कश्मीर: पुंछ से हथियारों का जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर: पुंछ से हथियारों का जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर/ राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती पूंछ जिले में सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने हथियारों का जखीरा बरामद किया। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने जिले के सूरनकोट में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें हथियारों का जखीरा उनके हाथ लगा।

Advertisements

बरामद किए गए हथियारों में बड़ी मात्रा में गोला-बारूद समेत एके 47 राइफल, तीन मैक्जीन और एक पिस्टल शामिल हैं। सुरक्षा बलों को आतंकी ठिकाने के बारे में एक विशेष सूचना मिली, जिसके आधार पर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here