
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चब्बेवाल के नजदीकी गांव भाम में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में दाखिल अजय कुमार (20) पुत्र बलजिंदर कुमार निवासी भाम थाना चब्बेवाल ने बताया कि उसकी शादी करीब डेढ वर्ष पहले प्राची निवासी नूरपुर हिमाचल प्रदेश के साथ हुआ था और वह मेहनत, मजदूरी का काम करता है करीब 6 माह से उसके ससुराल वाले और गांव के दो नौजवान उसको तंग परेशान कर रहे थे और उसे कह रहे है कि वह अपनी घरवाली को तलाक दे तथा जिसकी शादी उन्होंने कहीं और करना है।

अजय कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके साथ उक्त लोगों ने मारपीट भी की और उसकी पत्नी को जबरदस्ती लेकर जाने की कोशिश की। जिससे वह बहुत डर गया आज उसने दुखी होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस पर उसकी पत्नी ने पड़ोसियों की मदद के साथ उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। डाक्टरों द्वारा मरीज की हालत गंभीर होने के बारे बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना चब्बेवाल को भी सूचित कर दिया गया है।












