
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य निभाने के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पर वह पूरे भारत में कार्यरत पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके बलिदान और सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन में सहायता से लेकर कोविड-19 से लडऩे तथा भयावह अपराधों को सुलझाने से लेकर कानून और व्यवस्था को बनाए रखने तक, हमारे पुलिसकर्मी हमेशा बिना हिचके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।











