Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur आपसी रंजिश के चलते 2 पक्षों में हुई झड़प, चली गोलियां और...

आपसी रंजिश के चलते 2 पक्षों में हुई झड़प, चली गोलियां और तेजधार हथियार, 2 घायल

होशियारपुर/दसूहा(द स्टैलर न्यूज़)। आज 23 अक्तूबर को सब्जी मंडी दसूहा में 2 पक्षों में आपसी रंजिश के चलते हुई झड़प दौरान गोलियां चलने का मामला सामने आया है, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद थाना दसूहा प्रभारी गुरदेव सिंह ने घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

Advertisements

जानकारी अनुसार दोनों पक्षों में पिछले लंबे समय से रंजिश चल रही थी जिसे सुलझाने के लिए आज नैशनल हाई-वे प्लाज़ा के समीप कुछ लोग दोनों पक्षों से बात कर रहे थे कि इसी दौरान मौके पर गोलियां चलने लगी और कुछेक द्वारा तेजधार हथियार से भी हमले किए गए। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि गोली किसे लगी है लेकिन हथियारों से किए वार में बिट्टू और रोबिन दोनों निवासी कैंथा घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे डीएसपी दसूहा मनीश कुमार, थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here