Saturday, October 17, 2026
Home Latest 42 लाख रुपए की लागत से करवाया जाएगा वार्ड नंबर 44 की...

42 लाख रुपए की लागत से करवाया जाएगा वार्ड नंबर 44 की डगाना रोड का निर्माण कार्य: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राजनीति से ऊपर उठ कर विकास कार्य करवाए हैं और यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा। यह विचार उन्होंने आज वार्ड नंबर 44 से एडवोकेट पवित्तर पाल सिंह के नेतृत्व में आए वार्ड वासियों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए रखे। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों की लंबे समय में सडक़ निर्माण कार्य की जो मांग है उसे पहल के आधार पर हल करवा दिया गया है और एक-दो दिन में गुरुद्वारा शहीद सिंहा के संत बाबा रंजीत सिंह जी के करकमलो से इस सडक़ के निर्माण कार्य को शुरु करवा दिया जाएगा।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा होशियारपुर में विकास कार्यों की गति इसी तरह रहेगी जारी

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि करीब 42 लाख रुपए की लागत वाले इस प्रोजैक्ट को समयबद्ध तरीके से जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान वार्ड वासियों ने बताया कि पिछले 12-13 वर्ष नगर निगम की ओर उनकी सुनवाई नहीं की गई और इलाके के लोग सडक़ निर्माण कार्य का इंतजार करते रहे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री अरोड़ा का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ गंभीरता से उनकी बात सुनी बल्कि समबद्ध तरीके से उसका हल भी करवाया।

गौरतलब है कि द स्टैलर न्यूज़ की तरफ से इस रोड को प्रमुखता के साथ दिखाया गया था और इस सडक़ की खस्ता हालत से आए दिन कोई न कोई राहगीर जख्मी हो रहा है तथा आस-पास के दुकानदारों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह मुद्दा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा के ध्यान में आते ही उन्होंने लोगों की इस समस्या का हल करवाते हुए करीब 42 लाख रुपए की लागत वाले इस प्रोजैक्ट को समयबद्ध तरीके से जल्द पूरा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर में 18 करोड़ रुपए की लागत से अलग-अलग विकास कार्य शुरु करवाए जाएंगे। इस मौके पर डा. सचिन बब्बर, डा. सर्बजीत सिंह मानकू, प्रमोद, मोहिंदर नाथ, बलवीर कौर, बलविंदर कौर, साबी, सुमित्तर सिंह, अमरजीत सिंह, चरनदीप सिंह, जोगिंदर सिंह, दर्शन, मनिंदर सिंह, संजय ज्योतिषी, पारस कुमार, गुरमीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

इस संबंधी समाज सेवी संजय शर्मा का कहना है कि उनकी भूख हड़ताल जारी है तथा उनके पास कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी तरह से आश्वसन मिलने पर ही वह भूख हड़ताल को समापत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here