Saturday, October 31, 2026
Home National प्रधानमंत्री ने अहमद पटेल के निधन पर किया शोक व्यक्त

प्रधानमंत्री ने अहमद पटेल के निधन पर किया शोक व्यक्त

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि अहमद पटेल के निधन से उन्हें बहुत दुखी हुआ है।

Advertisements

वे लंबे अरसे तक सार्वजनिक जीवन में रहे और उन्होंने समाज की सेवा की। अपने तेज दिमाग और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने उनके पुत्र फैसल से बात कर अपना शोक जाहिर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here