Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 26 नवंबर को निकाला जाएगा: सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एक जोत सेवा सोसायटी जल्लोवाल (खनूर) द्वारा नगर निवासी जल्लोवाल व इलाका निवासियों के सहयोग के साथ श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 26 नवंबर को निकाला जाएगा।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए कुलवंत सैनी ने बताया कि नगर कीर्तन सुबह साढे 8 बजे तपस्थल से शुरु होकर अलग-अलग गांवों जैसे चित्तों, जलोवाल, खनूर, सीणा, समोली, बिहाला, लैहलीकलां, मरुले, सैदपुर होता हुआ शाम को तपस्थल कुटिया पहुंचकर विश्रामित होगा। नगर कीर्तन का गांवों में स्वागत किया जाएगा और कीर्तनी जत्थों द्वारा गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया जाएगा। उन्होंने संगत से अपील की कि वे नगर कीर्तन में भाग लेकर गुरु कृपा प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here