Sunday, October 11, 2026
Home National प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सशस्त्र बलों के प्रति आभार...

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सशस्त्र बलों के प्रति आभार किया व्‍यक्‍त

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है।

Advertisements

भारत को उनकी बहादुरी और निस्वार्थ भाव से किए गए बलिदान पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं के कल्याण के लिए कुछ योगदान करें, आपके इस कार्य से हमारे अनेक बहादुर जवानों और उनके परिवारों को काफी मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here