Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur कोतवाली बाजार, घंटा घर की बड़ी समस्या हल, मंत्री अरोड़ा ने बरसाती...

कोतवाली बाजार, घंटा घर की बड़ी समस्या हल, मंत्री अरोड़ा ने बरसाती पानी के निकास के लिए करवाई स्ट्राम सीवरेज की शुरुआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के कोतवाली बाजार व घंटा घर क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दिलाते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने इलाके में बरसाती पानी के उचित निकास के लिए स्ट्राम सीवरेज के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि करीब 40 लाख रुपए की लागत वाले इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने से मेन बाजार के दुकानदारों को लंबे समय से दरपेश समस्या का हल हो जाएगा।  

Advertisements

बाजार के दुकानदारों सहित स्ट्राम सीवरेज प्रोजैक्ट शुरु करवाते समय उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि यह कार्य आने वाले तीन महीनों के अंदर-अंदर संपन्न किया जाएगा, जिसके बाद दुकानदारों को बरसातों के दौरान खड़े हुए पानी की किसी भी किस्म की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने भरोसा दिया कि शहर के अन्य क्षेत्रों जहां बरसाती पानी की निकासी संबंधी मुश्किलें पेश आ रही हैं, वहां भी ऐसे प्रोजैक्ट की शुरुआत करवाई जाएगी ताकि अन्य क्षेत्रों को भी ऐसी समस्या से निजात दिलाई जा सके। उन्होंने बताया कि करीब 1000 फुट लंबे इस स्ट्राम सीवरेज प्रोजैक्ट से बाजार में बरसाती पानी की सीधी निकाली भंगी चोअ तक की जाएगी।

उद्योग मंत्री ने बताया कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए शहरी वातावरण सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत मौजूदा समय के अनुसार शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का स्तर और ऊंचा उठाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में इलाके निवासियों की मांग अनुसार विकास कार्यों को अमली रुप देकर बुनियादी सुविधाएं यकीनी बनाई जा रही हैं।

इस मौके पर कृष्ण वर्मा, जोगिंदर पाल मरवाहा, सुरिंदर वर्मा, रविंदर वर्मा, नरोत्तम शर्मा, रजिंदर मल्होत्रा, सतीश जैन, हैप्पी सूद, मीनाक्षी शारदा, मोहित सैनी, विजय अग्रवाल, दविंदर कुमार बब्बी, शिव राज, अनिल सैनी, मनमोहन सिंह कपूर, दिनेश जैन, सुनीश जैन, गुलशन राय, सतीश जैन, रमेश कुमार, राकेश गुप्ता, गौरव नैय्यर, मनीश वैद आदि भी उपस्थित थे।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here