Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur दलित नेत्री पूजा सभ्रवाल ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का हाथ

दलित नेत्री पूजा सभ्रवाल ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का हाथ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा में शामिल होने वालों की गिनती में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। खास तौर पर दलित समाज के लोग भाजपा से बड़े शौक से जुड़ रहे हैं,क्योंकि उन्हें इस बात का एहसास हो चुका है कि गरीब व दलितों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा ने जो कुछ किया है वह कांग्रेस 55 साल में नहीं कर पाई। पूजा सब्बरवाल शहर के जाने-माने राजनीतिक कांग्रेसी समाज से संबंधित हैं।

Advertisements

परंतु कांग्रेस की कार्यप्रणाली से निराश होकरहरेन्द्र सभरवाल तथा पूजा सभरवाल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार, जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा की मजूदगी में पूजा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने पर उन्हें मानसिक संतुष्टि का अहसास हुआ है।

भाजपा नेताओं ने  कहा पूजा सब्बरवाल के  भाजपा में आने से वार्ड नंबर-7 से भाजपा की जीत सुनिश्चित हो गई है। पूर्व पार्षद  राकेश सूद  द्वारा  वार्ड नंबर-7 के लोगों की की गई सेवा का लाभ  नए उमीदवार को पहुंचाएगी। इस मौके पर कमल वर्मा, यशपाल शर्मा, अमित अंगरा, संजू अरोड़ा, बृज लाल, हरिंदर पाल, सतपाल गोयल, सतीश  कौशल, दर्शन  कौशल, वीके  भारद्वाज, कैप्टन दर्शन सिंह, विक्रम सिंह, विजय ठाकुर, जसवंत चौधरी, विजय शर्मा, रविंद्र शर्मा, राम कुमार शर्मा, ओम प्रकाश, प्रेम सिंह, रीचा, बरिंदर भट्टी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here