Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur माता-पिता के आशीर्वाद से अंतरराष्ट्रीय लेखकों के साथ काम करने का मिला...

माता-पिता के आशीर्वाद से अंतरराष्ट्रीय लेखकों के साथ काम करने का मिला मौका: मोहित कात्याल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लेखक एल.जी रिवेरा की आगामी एंथोलॉजी जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय लेखकों के सहयोग से प्रकाशित होगी। जिसमें एक अनुवादक के रूप में मोहित कतयाल ने भी उनके साथ काम किया है। मोहित कतयाल ने इस संबंधी बताया कि उनके माता अंजना कात्याल और पिता हरीश चंदर कात्याल ने हमेशा लेखन को आगे बढ़ाने में उनका समर्थन किया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वह अपने शिक्षकों डा. दिशा खन्ना और प्रो. कामिनी वर्मा जोकि जीएनए यूनिवर्सिटी में अध्यापक हैं को इसका श्रेय देता है। उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय कविता कार्यक्रम के विजेताओं में भी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उस समय दुनिया भर से एक एंथोलॉजी के लिए भेजा गया था। जिसमें कैरेट डुइसेनोव (विश्व लेखक राष्ट्र संघ, कज़िस्तान के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें यह कहकर बहुत खुशी मिलती है कि पूरे विश्व से 450 सबमिशन में से शीर्ष 93 में उन्हें स्थान मिला। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए पुरस्कार है कि उनकी कविता इस संकलन में प्रकाशित होने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here