
दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मनु रामपाल। गांव बडला के सरपंच बालक राम एवं पंच पवन कुमार ने बडला गांव के पीने के पानी की समस्या से विधायक को अवगत करवाया तो विधायक ने बताया कि रकोगियां मोहल्ला बडला और गांव चक्क फाला में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए ट्यूबवेल्स की मंजूरी मिल चुकी है जिसका काम अति शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर सरपंच बालक राम, पंच पवन कुमार, मास्टर नरेश,कैप्टन जोगिंदर,पार्षद मुनीश चड्डा नगर पंचायत तलवाड़ा आदि मौजूद थे।












