Wednesday, November 4, 2026
Home Hoshiarpur सोनालिका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में लगाए विभिन्न औषदीय...

सोनालिका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में लगाए विभिन्न औषदीय पौधे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सोनालिका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा चलाए जा रहे क्लीन एंड ग्रीन मिशन के तहत और भारत विकास परिषद के प्रोजैक्ट हर तरफ हरियाली के तहत सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सटियाणा में विभिन्न औषधीय पौधे लगाए गए। इस दौरान सोनालिका उद्योग समूह के वाइस चेयरमैन तथा प्लैनिंग कमिशन पंजाब के उप चेयरमैन अमृत सागर मित्तल (केबिनेट रैंक) तथा दीपक मित्तल, संगीता मित्तल के मार्गदर्शन में तथा एस.के पोमरा के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांतीय कन्वीनर संजीव अरोड़ा जिला प्रधान राजेंद्र मोदगिल के साथ-साथ स्कूल की अध्यापकों तथा बच्चों ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया। इस मौके पर एसके पोमरा तथा संजीव अरोड़ा ने कहा कि आजकल जिस तरह से वृक्षों की कटाई की जा रही है उस से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आने वाली नस्लों को सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा देने हेतु हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षों की कटाई से कहीं पर बाढ़ के हालात बन जाते हैं तो कहीं पर कोई और समस्या पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधे जहां हमें छाया प्रदान करते हैं इनके फल व पत्ते कई बीमारियों के निदान में भी काम आते हैं। भारत विकास परिषद के प्रधान राजेंद्र मोदगिल ने कहा कि बच्चों को अपने जीवन में पौधारोपण के लिए प्रेरित करना अध्यापकों का काम है तथा उन्हें इस बात की खुशी है कि इस स्कूल के अध्यापक भली-भांति अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर स्कूल की अध्यापिका परवीन गुलियानी ने कहा कि इस स्कूल में अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए जहां शिक्षा विभाग प्रशासन के साथ मिलकर प्रयास कर रहा है वहीं सामाजिक संगठन भी अपने स्तर पर आगे आकर योगदान डाल रहे हैं।

उन्होंने सोनालिका और भारत विकास परिषद द्वारा पौधारोपण के लिए इस स्कूल को चुनने के लिए अमृत सागर मित्तल व दीपक मित्तल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एचके नाकड़ा, वीरेंद्र चोपड़ा, राजेंद्र मौदगिल, एनके गुप्ता, विजय अरोड़ा, नवीन कोहली, लोकेश खन्ना, देवेंद्र सिंह, सरपंच निर्मल सिंह, पंच प्रितपाल सिंह, अध्यापिका कमलदीप , सुखबीर सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here