Thursday, November 5, 2026
Home Hoshiarpur निगम व कौंसिल चुनावों में कांग्रेस की जीत से हर वर्कर का...

निगम व कौंसिल चुनावों में कांग्रेस की जीत से हर वर्कर का हौंसला बढ़ा: तरनजीत सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस पार्टी की इतिहासिक जीत प्रकट करते हुए जिला महिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर वासियों ने कांग्रेस की विकास की नीतियों पर मोहर लगा के शहर के और विकास को सुनिश्चित किया है। इस मौके पर जिला प्रधान तरनजीत कौर सेठी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, जिला प्रधान कुलदीप नंदा और जिले के सभी कांग्रेस विधायक, महिला कांग्रेस के वर्करों की मेहनत सदका कांग्रेस ने इस जीत का इतिहास रचा है। सेठी ने कहा कि कांग्रेस लोगों के दिलों पर राज करती है और झूठ व गुमराह करने वाले लोगों की राजनीति पर करारा जवाब है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस जीत पर कांग्रेस के हर वर्कर का हौंसला बढ़ा है। इस मौके पर उन्होंने सभी को कांग्रेस की इस जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर सुरिंदर सठियाला शहरी प्रधान, दलविंदर कौर, अरुणा भट्टी, सरोज बाला, शकुंतला, हरभजन पुरी, गुरबचन कौर, सविंदर कौर, जीवन वर्मा, कमलेश, बलजीत, आरती, संतोष, मधू मित्तल, राधिका आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here