Sunday, November 1, 2026
Home Punjab जिलाधीश ने एडीसी जसबीर सिंह को स्वीप के बैस्ट नोडल अधिकारी के...

जिलाधीश ने एडीसी जसबीर सिंह को स्वीप के बैस्ट नोडल अधिकारी के तौर पर किया सम्मानित

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश जालंधर घनश्याम थोरी ने आज स्वीप गतिविधियों में बढिया योगदान देने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) जसवीर सिंह को स्वीप के बैस्ट नोडल अधिकारी के तौर पर सम्मानित किया। बता दें कि स्वीप गतिविधियों में अहम भूमिका निभाने, पूरी लगन और मेहनत से बढिय़ा कार्यवाही दिखाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा.एस. करुणा राजू की तरफ से जि़ला जालंधर में तैनात अलग-अलग आधिकारियों और कर्मचारियों को ‘सर्टिफिकेट आफ एचीवमैंट ’ से सम्मानित किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने इन आधिकारियों को आज यह सर्टिफिकेट सौंपे। उन्होंने जि़ला प्रशासकीय कंपलैक्स जालंधर में अलग -अलग आधिकारियों और कर्मचारियों को यह सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। जिलाधीश जालंधर घनश्याम थोरी ने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) जसबीर सिंह को स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत ‘बैस्ट नोडल अधिकारी (स्वीप)’ चुना गया ,जबकि एस.डी.एम. शाहकोट संजीव शर्मा को बैस्ट ई.आर.ओ और ई.टी.टी. अध्यापक सरकारी प्राथमिक स्कूल तलवंडी माधो को बैस्ट बी.एल.ओ के तौर पर चयन करके ‘सर्टिफिकेट आफ एचीवमैंट ’ के साथ सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर जिलाधीश ने जहां सम्मानित होने वाले आधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी, वही उनके काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह पूरी लगन और मेहनत से डियूटी निभाई जाये। उन्होनें कहा कि लोकतंत्र को और मज़बूत बनाने और लोकतंत्रीय प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों विशेष कर युवाओं को शामिल करना बहुत ज़रूरी है, इस लिए यह यकीनी बनाया जाये कि अधिक से अधिक मतदाता रजिस्टर्ड करवाए। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) जसवीर सिंह ने कहा कि जिलाधीश जालंधर घनश्याम थोरी के नेतृत्व में जि़ले में लोकतंत्रीय प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों विशेषकर युवाओं की भागीदारी को यकीनी बनाने के लिए भविष्य में भी इसी तरह पूरी लगन और मेहनत से काम किया जायेगा, जिससे कोई भी योग्य वोटर वोट बनाने से न रह जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) विशेष सारंगल भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here