Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur वार्ड नं 33 की करीब 100 वोटें काटे जाने संबंधी संघर्ष कमेटी...

वार्ड नं 33 की करीब 100 वोटें काटे जाने संबंधी संघर्ष कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संघर्ष कमेटी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में पी.सी.एस. कृपालवीर सिंह को एक मांगपत्र सौंपा गया। इस मांग पत्र में वार्ड नंबर 33 के 100 के करीब वोटों के काटे जाने पर वार्ड नं 33 के चुनाव रद्ध करने की मांग की गई। इस अवसर पर कर्मवीर बाली ने कहा कि जो भी अधिकारी इस में दोषी हैं उन पर सख्त कारवाई की जाये। उन्होने आगे कहा कि वोटों की मनमर्जी से कांट छांट करना जनता के अधिकारों का हनन है इसे सख्ती से बंद किया जाना चाहिए। एक तरफ तो सरकार लोगों को वोटें बनाने और डालने के लिए प्रेरित करती है दूसरी तरफ अधिकारी वोटरों की वोटें काट कर मजाक उड़ा रहे हैं।

Advertisements

पहले मनोहर गली की वोटों को वार्ड नं 20 से काट कर वार्ड नं 33 से जोड़ दिया गया था, अब वार्ड नंबर 33 से उनकी लगभग 100 वोटों को काट कर लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। इसके उपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। नगर निगम अधिकारी चुनाव आयोग को मृतक वोटरों की सूची पूरी जानकारी के साथ दें ताकि उनकी वोटें वोटर सूची से काटी जा सकें और जाली वोटें खत्म की जा सकें। इस अवसर पर कृपालवीर सिंह ने मामले की जांच करने का भरोसा दिया और बनती कानूनी कार्रवाई का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर अजय संधू, नीरज शर्मा, कृपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here