Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur पूर्व पार्षद धीर ने अपनी व संतोष चौधरी की तरफ से सतपाल...

पूर्व पार्षद धीर ने अपनी व संतोष चौधरी की तरफ से सतपाल चब्बेवाल को भेंट की श्रद्धांजलि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चब्बेवाल से कांग्रेसी नेता सतपाल चब्बेवाल का निधन हो गया था, जिनके अंतिम संस्कार के समय पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने अपनी व पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी की तरफ से सतपाल चब्बेवाल को अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर श्री धीर ने कहा कि सतपाल चब्बेवाल के जाने से जहां पार्टी ने एक मेहनती व ईमानदार नेता खोया है वहीं, एक समाजसेवक व विनम्र स्वभाव के इंसान की कमी समाज को सदैव खलती रहेगी।

Advertisements

उन्होंने पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी की तरफ से स्व.सतपाल को नमन करते हुए कहा कि सतपाल के निधन से हुई कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसियों व इलाका निवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here