
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में प्रधान जीवन जैन के मार्गदर्शन में स्कूल की होनहार छात्र दीपजोत ने किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप जो कि जालंधर में करवाई गई थी में भाग लिया। ग्यारहवीं के छात्र आरुष शर्मा ने पंजाब स्टेट गेम्स में कुराश में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के नतीजे के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने बताया कि हमारे विद्यालय के नौवीं कक्षा की छात्रा दीपजोत ने प्रथम स्थान पाकर 2 गोल्ड मेडल हासिल किए।आरुष शर्मा ने कुराश प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

प्रधान जीवन जैन ने विजेता छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर उनको सराहा और कहा कि इसका श्रेय उनकी व उनके अभिभावकों की और स्कूल के डीपीई पवन कुमार खेड़ा ,वंदना परमार और गीता की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए और अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहिए। सेक्रेटरी मानिक जैन, कैशियर साहिल जैन, अशोक जैन ने दोनों छात्रों को यह विजय हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी और यह विश्वास दिलाया कि स्कूल मैनेजमेंट का यही प्रयास है कि बच्चों का पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक तथा मानसिक विकास भी हो। इसके लिए मैनेजमेंट हर तरह की सुविधा देने के लिए तत्पर है और भविष्य में भी रहेगी।











